हापुड़, सितम्बर 25 -- Hapur News: हापुड़, अग्रवाल महासभा (पंजीकृत) हापुड़ के त्रिवर्षीय चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद पर प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद डॉ. आशीष अग्रवाल का रोटरी क्लब हापुड़ द्वारा जिमखाना क्लब में एक भव्य समारोह आयोजित कर विशेष अभिनंदन किया गया। ​कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब हापुड़ के सदस्यों ने डा. आशीष अग्रवाल को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष अनुराग शर्मा, सचिव प्रदीप त्यागी, कोषाध्यक्ष विकास कालरा, डॉ. विपिन गुप्ता, कवि बाजपेयी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...