हापुड़, सितम्बर 20 -- Hapur News: अग्रवाल महासभा का रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। जिसमें 5837 मतदाताओं में से 4523 मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल किया। दिन भर में कई बार प्रत्याशियों के समर्थकों और एजेंटों में कई बार नोकझोंक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस चुनाव में विभिन्न पदों पर खड़े 62 प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटियों में कैद हो गई। मतदान केंद्र के आसपास पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। मेरठ रोड स्थित दीवान इंटर कालेज में रविवार की सुबह से ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। कुछ ही देर में काफी संख्या में मतदाता अपने अपने मतों का इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने लगे थे। मतदाताओं के बैठने के लिए प्रधान पद के प्रत्याशी ललि...