हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: अग्रवाल महासभा के आगामी चुनाव को लेकर समाज के प्रबुद्ध लोगों और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में डीएम कविता मीना से मुलाकात की। उन्होंने चुनाव अधिकारी के हालिया आदेश पर चिंता जताते हुए ज्ञापन सौंपा और अनुरोध किया कि 6 अगस्त (कार्यदिवस) के स्थान पर यह चुनाव किसी भी रविवार को आयोजित कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। संयुक्त व्यापार मंडल के महामंत्री संजय अग्रवाल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनीष गर्ग नीटू, जिला संयोजक मनीष मक्खन ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अग्रवाल समाज के लगभग 6 हजार मतदाता इस चुनाव में भाग लेंगे। इनमें बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग और व्यापारी शामिल हैं, जिन्हें प्रतिदिन अपने कार्य व व्यवसाय के सिलसिले में...