हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: धौलाना क्षेत्र के गांव करनपुर जट्ट में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय अगले शैक्षिक सत्र में चालू हो जायेगा। स्कूल का निर्माण फिलहाल 65 प्रतिशत पूरा हो गया है। शेष कार्य पूरा होने के बाद अगले शैक्षिक सत्र से स्कूल में पढ़ाई शुरू हो जायेगी। विद्यालय में कक्षा प्री नर्सरी से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट्स को पढ़ाई मिलेगी। पूर्व में लगभग 24 करोड़ की लागत से धौलाना क्षेत्र के गांव करनपुर जट्ट में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण शुरू हुआ था। अब स्कूल का निर्माण लगभग 65 प्रतिशत पूरा हो गया है। शेष कार्य दिसंबर माह तक पूरा हो जायेगा। इसके बाद मार्च माह से स्कूल का शुभारंभ हो जायेगा। अगले माह के नए शैक्षिक सत्र में धौलाना क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की सौगात मिल जायेगी。

प्री नर्सर...