Hapur News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने मनाया भव्य तीज उत्सव
हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला हापुड़ इकाई द्वारा होटल टुनाइट में तीज उत्सव का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की आरती एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों, नृत्य, मल्हार एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिमरन गोयल तथा द्वितीय स्थान नैना गुप्ता ने प्राप्त किया। विजेताओं को संस्था की जिला अध्यक्ष रति अग्रवाल, पारुल जिंदल एवं वसु कंसल द्वारा ताज पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Hapur News: तीज क्वीन प्रतियोगिता में सिमरन गोयल ने पाया प्रथम स्थान इस अवसर पर संरक्षिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.