हापुड़, जुलाई 29 -- Hapur News: दिल्ली रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हम बाबा वाले हैं, ग्रुप द्वारा श्रीराम भक्त श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज के एक दिव्य एवं भव्य दरबार का आयोजन हुआ। जिसमें भक्ति और श्रद्धा से सरोबार उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु सुशांत तोमर महाराज के सानिध्य में पहुंचकर गुरु आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान गुरु सुशांत तोमर ने उपस्थित भक्तों को गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि गुरु ही वह प्रकाश पुंज हैं जो मानव जीवन को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ईश्वर भक्ति और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज की कृपा और गुरु का मार्गदर्शन जिस साधक को प्राप्त हो जाए, उसके जीवन के सभी कष्ट, रोग और बाधाएं स्वतः ही समाप्त हो जाती हैं। उन्होंने कहा क...