Hapur News: अंतिम संस्कार के लिए श्मनशानघाट मांग रहा है काठीखेड़ा गांव
हापुड़, अगस्त 14 -- Hapur News: हापुड़ के गांव काठीखेड़ा में आजतक कोई श्मशान घाट नहीं है, ऐसे में गांव के लोगों को खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बरसात में लोगों को अस्थायी टीन शेड डालकर अंतिम संस्कार करने को विवश होना पड़ता है। ऐसे में गांव के लोगों ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से गांव में एक श्मशान घाट बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि काठीखेड़ा हापुड़ तहसील की ग्राम पंचायत है। यहां अधिकांश लोग हिंदू समाज के है। लेकिन हिंदू समाज के लोगों के अंतिम संस्कार की क्रिया कराने के लिए कोई श्मशान घाट नहीं है, ऐसे में अंतिम संस्कार व दाह संस्कार की प्रक्रिया को मध्य गंग नहर की पटरी के पास खुले आसमान के नीचे करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Hapur News: आजादी के 79 साल बाद भी यह गांव श्मशानघाट के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.