हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: आर्यवर्त पब्लिक स्कूल एवं आर्यवर्त लॉ कॉलेज किल्होरा के खेल मैदन में अंतर विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रतिभा दिखाई।प्रतियोगिता में क्षेत्र के अंडर 14 एवं 18, अंडर 16 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें आर्यवर्त पब्लिक स्कूल अंडर 14 विजेता रही। उप विजेता भगवान परशुराम इंटर कॉलेज रही। वहीं, अंडर 16 में राजकुमार सिंह इंटर कॉलेज बछलौता विजेता एवं उप विजेता मिनीलैंड ग्लोबल स्कूल रहा। स्कूल के प्रबंधक नागेंद्र चौधरी ने कहा कि बच्चों में खेल के प्रति इतना उत्साह देखकर मन प्रसन्न हो गया। हमें भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराते रहेंगे ताकि ग्रामीण प्रतिभा को मंच मिल सके। निदेशक सुरभि चौधरी ने कहा कि सभी विद्यालयों की टीमों ने अनुशासन और खेल भावनाओं क...