हापुड़, जुलाई 7 -- Hapur News: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में अंक निर्धारण में त्रुटि के कारण हापुड़ जनपद के एसएसवी इंटर कॉलेज का एक टॉपर छात्र सम्मान से वंचित रह गया। स्क्रूटनी रिजल्ट के बाद उक्त छात्र के अंकों में 45 अंकों की वृद्धि हुई है। अब विद्यालय के प्रबंधक ने जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा है। भेजे पत्र में विद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल (चोटी) ने बताया कि छात्र प्रियांशु कक्षा 10 वर्ष 2024 में भी बोर्ड की परीक्षा में जनपद में टॉपर रह चुका है और अत्यंत मेधावी छात्र है।

स्क्रूटनी रिजल्ट के बाद का मामला इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम आने पर उसे रसायन विज्ञान विषय में मात्र 53 अंक प्रदर्शित किए गए। जिसके कारण वह जिले की मेरिट लिस्ट में स्थान नहीं बना सका। रिजल्ट के बाद छात्र और उसके परिजनों को परिणाम पर ...