हापुड़, सितम्बर 6 -- Hapur News: कोतवाली नगर इलाके के गांव बदनौली में तीन दिन पहले दो पक्षों में पथराव और फायरिंग की घटना में घायल युवक ने मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान दम तोड दिया। मौत की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और शव आने से पहले गांव में मेरठ, बुलंदशहर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर तैनात कर दिया गया। परंतु जैसे ही दोपहर बाद एंबुलेंस शव लेकर गांव पहुंची तो गांव से महिला और पुरुष एकत्र होकर सड़क पर आए और मोदीनगर रोड पर जाम लगा दिया। करीब 2 घंटे तक डीएम-एसपी के आने और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग पर ग्रामीण अड़े रहे। करीब साढ़े 5 बजे डीएम-एसपी ने मौके पर जाकर परिजनों से वार्ता करनी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Hapur News: बदनौली प्रकरणः उपचार के दौरान घायल युवक की मौतघटनाक्रम का विवरण बदनौली में शुक्रवार की सुबह को ...