नई दिल्ली, मार्च 8 -- Happy Women's Day 2026: हर साल 8 मार्च को हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। इस खास दिन पर हम महिलाओं के सम्मान, हक, समानता पर खुलकर बात करते हैं और लोगों को इसे अपनाने के लिए कहते हैं। हम सभी का जीवन महिला से शुरू होता है और बाद में लोग उन्हें ही इज्जत देना भूल जाते हैं। महिलाओं को सिर्फ बाहरी दुनिया में समानता नहीं चाहिए बल्कि घर के अंदर भी उन्हें इज्जत चाहिए। अक्सर हम बात करते हैं वर्किंग वुमेन्स की लेकिन घर पर मौजूद औरतों के बारे में नहीं सोचते हैं, जो 24 घंटे काम में लगी रहती हैं। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाःक्रियाः॥ इसका अर्थ है कि जहां स्त्रियों की पूजा की जाती है और उनका सत्कार होता है, उस स्थान पर देवता सदा वास करते हैं। अगर आप घर में मौजूद औरत यान...