नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- टीचर्स डे के मौक पर स्कूल और क्लास में सजावट की जिम्मेदारी मिली है। तो इस मौके को हाथ से ना दें। सुंदर और सिंपल डिजाइन चुनकर रंगोली बनाएं और टीचर को दिखाएं। 5 सितंबर को टीचर्स डे हैं और काफी सारे स्कूल इस दिन को गुरुवार-शुक्रवार को ही सेलिब्रेट कर ले रहे हैं। ऐसे में अपने टीचर के लिए क्लास सजाते वक्त रंग-बिरंगे कलर से रंगोली बनाकर उन्हें स्पेशल थैंक्यू बोलें। यहां देखें रंगोली के बेस्ट 5 डिजाइन।क्यूट बच्चे और टीचर्स डे रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले किसी चॉक या पेंट की मदद से बेस तैयार कर लें। फिर इसके ऊपर रंग भरे। ऐसा करने से स्कूल के बड़े एरिया में बना रहीं रंगोली परफेक्ट बनेगी और इथर-उधर रंग फैलेंगे नहीं। तो छोटे बच्चों को छोटी आड़ी तिरछी लाइन से बनाकर साथ में टीचर्स डे लिखें।फूलों वाली रंगोली सुनने में अजीब लग र...