नई दिल्ली, फरवरी 15 -- आज, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। देश और दुनिया में भक्त व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी और शहद से अभिषेक करते हैं और हर तरफ "ॐ नमः शिवाय" का जाप सुनाई देता है। कोई मंदिर जाकर पूजा करता है तो कोई घर पर ही सिंपल तरीके से शिवजी का ध्यान करता है। इस पावन दिन पर अपनों को शुभकामनाएं भेजना भी परंपरा का अहम हिस्सा है। इसी भावना के साथ हम आपके लिए महाशिवरात्रि 2026 के खास संदेश, कोट्स, विशेज और ग्रीटिंग्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं / Happy MahaShivratri Wishes- आई है शिवरात्रि मेरे भोले बाबा का दिन, शिव के चरणों में शीश झुकाने दो, भोले की भक्ति में मुझे डूब जान...