नई दिल्ली, जनवरी 13 -- Happy Lohri 2026: आज यानी 13 जनवरी 2026, मंगलवार को उत्तर भारत में लोहड़ी का त्योहार पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में इस पर्व की खास रौनक देखने को मिलती है। लोहड़ी को सर्दियों के विदा होने और नई फसल के स्वागत के रूप में मनाया जाता है। लोहड़ी हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले आती है और इसे नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। शाम के समय अलाव जलाया जाता है और तिल, गुड़, मूंगफली व पॉपकॉर्न आग में डाले जाते हैं। यह सिख और हिंदू लोकपर्व अंधेरे पर रोशनी, उर्वरता और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी में अग्नि देव और सूर्य देव को धन्यवाद दिया जाता है। यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से भी जुड़ा है। लोककथाओं में दुल्ला भट्टी का नाम खास तौर पर लिया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.