नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Happy Independence Day 2026 Wishes , Quotes , Status , Greeting And Messages : 15 अगस्त 1947... यह सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि हर हिंदुस्तानी के सीने में धड़कता एक जज्बा है। इस साल यानी 2026 में हमारा प्यारा भारत अपनी आजादी की 80वीं सालगिरह मना रहा है। ब्रिटिश हुकूमत की बेड़ियों को तोड़कर खुली हवा में सांस लेने का यह सफर बेहद लंबा और कुर्बानियों से भरा रहा है। आज देश के हर कोने में जश्न का माहौल है। घरों, स्कूलों और दफ्तरों में तिरंगा पूरे गर्व के साथ लहरा रहा है। यह दिन न सिर्फ उन वीर सपूतों को याद करने का है जिन्होंने मुल्क के लिए हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान कर दी, बल्कि यह लोकतंत्र, विज्ञान, संस्कृति और अर्थव्यवस्था में हमारी तरक्की का जश्न मनाने का भी मौका है। आजादी के इस 80वें पड़ाव पर आकर हमें अपने शानदार अ...