नई दिल्ली, जुलाई 29 -- guru purnima wishes in hindi 2026 :आज गुरु पूर्णिमा है, अपने गुरु के प्रति आदर, सम्मान और उन्होंने जो दिया है उसके लिए उनका आभार प्रकट करने का दिन। भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी ऊपर माना जाता है। अगर भगवान और गुरु साथ आ जाएं तो पहले गुरु को सम्मान दिया जाता है, उसके बाद भगवान का स्थान है। गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आज का दिन है। पंचांग के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा आज बुधवार को रात 8:05 बजे समाप्त होगी। गुरु पूर्णिमा का शुभ पूजन मुहूर्त प्रातः 5:41 बजे से सुबह 9:47 बजे तक रहेगा। इस दौरान गुरु, महर्षि वेदव्यास तथा अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना करना विशेष फलदायी माना गया है। गुरु के महत्ता बताने के लिए कई कबीरदास ने भी अपने दोहे में अलग ही अंदाज में गुरु भक्ति को परिभाषित किया ह...