नई दिल्ली, मार्च 17 -- Happy Eid-ul-Fitr 2026: ईद अल-फितर इस्लामिक कैलेंडर का सबसे प्यारा और खुशियों से भरा त्योहार है। रमजान के एक महीने के रोजों के बाद यह त्योहार अल्लाह का शुक्र अदा करने, परिवार और दोस्तों के साथ मिलने-जुलने और एक-दूसरे को प्यार बांटने का मौका देता है। चांद दिखते ही ईद की रौनक छा जाती है। 2026 में अगर 19 मार्च को चांद नजर आया तो ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी, और अगर 20 मार्च की शाम को चांद दिखा तो भारत में ईद 21 मार्च को होगी। ईद अल-फितर को 'छोटी ईद' या 'मीठी ईद' भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन बच्चों को सबसे पहले सेवइयां खिलाई जाती हैं। नमाज के बाद घर-घर में शीरनी, सेवईं और पकवान बांटे जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि बच्चों से ही यह काम करवाया जाता है, ताकि उनमें बांटने और खुशियां बांटने का जज्बा पैदा हो। ईद का असली मकसद ह...