नई दिल्ली, मई 24 -- Happy Brother's Day Wishes: वैसे तो किसी भी रिश्ते को सेलिब्रेट करने का कोई खास दिन नहीं होता है लेकिन जैसे फादर्स डे, मदर्स डे मनाते हैं, वैसे ही अब ब्रदर्स डे का ट्रेंड भी बढ़ चुका है। हर साल 24 मई का दिन नेशनल ब्रदर्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। जैसा कि नाम से ही समझ आता है, ये दिन भाईयों से प्यार और लगाव को एक्सप्रेस करने के लिए मनाया जाता है। पहली बार ये दिन साल 2005 में अमेरिका के अलबामा के डैनियल रोड्स (Daniel Rhodes) द्वारा सेलिब्रेट किया गया था, जो कि पेशे से आर्टिस्ट और राइटर थे। ब्रदर्स डे उसके बाद से चर्चा में आया और फिर इसे हर कोई मनाने लगा। खास दिन पर हम उसे सेलिब्रेट करते हैं, जिससे हम हमेशा लड़ते झगड़ते रहते हैं। भाई ऐसा इंसान होता है, जिससे हर बहन या भाई लड़ता है लेकिन किसी मुश्किल समय में सब...