नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- Happy Hanuman Jayanti 2026 Wishes: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर हनुमान जी की खास पूजा-अर्चना होती है और लोग व्रत करते हैं। मान्यता है कि चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। त्रेता युग में जन्मे हनुमान जी को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है। हनुमान जयंती के दिन विधिवत् पूजा अर्चना करने से सभी संकट दूर होते हैं और मन को शांति मिलती है। आज के दिन मंदिरों में सुंदरकांड, चालीसा का पाठ और आरती की गूंज सुनाई देगी। इस खास दिन पर आप अपने खास दोस्तों या प्रियजनों को हनुमान जयंती की बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके साथ कुछ चुनिंदा संदेशों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। यहां से संदेश चुनकर व्हाट्सऐप पर भेजें या फिर स्टेट...