नई दिल्ली, मार्च 27 -- हनुमान जयंती का पर्व बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह पावन पर्व चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। यही कारण है कि इस पर्व को हनुमान जन्मोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। हनुमान जयंती पर भक्त बजरंगबली की विधि-विधान पूजा करते हैं और उनकी चालीसा का पाठ करते हैं। साथ ही मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं। इस साल हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। पंचांग अनुसार पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 की सुबह 07:06 बजे होगा और समापन 2 अप्रैल 2026 की सुबह 07:41 बजे होगा।हनुमान जयंती का महत्व मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लि...