नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Hanuman Jayanti 2026 Wishes in Hindi: हनुमान चालीसा में एक पंक्ति है- संकट तें हनुमान छुड़ावै मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।। इस चौपाई का अर्थ है कि भगवान हनुमान अपने भक्तों को सभी प्रकार के संकटों और कष्टों से मुक्त कर देते हैं। भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार माने जाने वाले हनुमान जी का जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में यह पर्व 2 अप्रैल, गुरुवार को पड़ रहा है। इस पावन दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस अवसर पर बजरंगबली के साथ-साथ भगवान श्रीराम की आराधना करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है और हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। हनुमान जन्मोत्सव के दिन श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना कर...