Hanuman Ansh: तीन महिलाओं की वजह से हिट हुई हनुमान अंश, डायरेक्टर ने बताया सफलता का सीक्रेट
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई है। 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 64 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब इस फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि कैसे ये फिल्म इतनी बड़ी हिट बन गई। उन्होंने तीन महिलाओं को फिल्म के सफल होने का एक कारण बताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि जब उन्हें लगने लगा था कि फिल्म डूब जाएगी, तो कैसे नीम करौली बाबा की उनपर कृपा बरसी।विशाल ने कहा- कहानी अच्छी हो तो सबकुछ हो जाता है द रौनक पॉडकास्ट में बात करते हुए विशाल ने फिल्म की सफलता का सबसे पहला क्रेडिट भगवान हनुमान और बाबा नीम करौली को दिया। इसके बाद विशाल ने कहा कि जब आप सही नियत से, बिना किसी लाग-लपेट के फिल्म को बनाएं और कहानी अच्छी कहें तो बाकी सबकुछ हो जाता है।बॉलीवुड फिल्मों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.