हमीरपुर, सितम्बर 4 -- Hamirpur News: आईजीआरएस सेल का गठन, जल जीवन मिशन एवं विद्युत विभाग में प्रतिदिन जनसुनवाई के निर्देश हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में आईजीआरएस एवं जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर डीएम अभिषेक गोयल ने प्रभावी कदम उठाए हैं। जनपद की 80 ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया गया है, जहां की सर्वाधिक शिकायतें हैं। इन पंचायतों में सितंबर-अक्टूबर में अंतरविभागीय चौपालें लगाकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

डेडिकेटेड आईजीआरएस सेल का गठन जनशिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा के लिए जनपद स्तर पर डेडिकेटेड आईजीआरएस सेल का गठन किया गया है। सेल द्वारा प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण की आख्या की समीक्षा की जा रही है, ताकि केवल औपचारिक निस...