Hamirpur News: 65 दिनों से बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीणों का सब स्टेशन में धरना
हमीरपुर, अगस्त 2 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। सरीला तहसील क्षेत्र के धगवां गांव और लल्लू के डेरा के किसानों ने बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग को लेकर रविवार सुबह खेड़ाशिलाजीत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने में सांसद प्रतिनिधि धनंजय राजपूत भी ग्रामीणों के साथ शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए पोस्टर लहराए। प्रभावित किसानों का आरोप है कि 28 मई को आए आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनें 65 दिन बाद भी ठीक नहीं कराई गई हैं। इससे सिंचाई पूरी तरह ठप हो गई है और गन्ना, धान व मूंगफली की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों का कहना है कि लाइन की मरम्मत के लिए तीन विद्युत पोल, तार और 15 इंसुलेटर की आवश्यकता है, लेकिन सामान उपलब्ध न होने के कारण विभाग काम शुरू नहीं कर पा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.