हमीरपुर, नवम्बर 21 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। मझगवां थानाक्षेत्र के गिरवर गांव के जंगल में मिले महिला के सिर कटे शव की 60 घंटे बीतने के बावजूद शिनाख्त नहीं हो सकी है। शनिवार को एसपी मृगांक शेखर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेज दी गई। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: हमीरपुर में महिला की नृशंस हत्या, 250 मीटर दूर मिला सिरमहिला के सिर की तलाश और पहचान की कोशिश मझगवां थानाक्षेत्र के गिरवर गांव के जंगल में गुरुवार की शाम महिला का सिर कटा शव मिला था। महिला के सिर की तलाश में देर रात तक पुलिस जंगल में भटकती रही। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह पुलिस को घटना स्थल से ढाई सौ मीटर दूर महिला का कटा हुआ सिर मिला था। जिसमें कीड़े पड़ गए थे और उसके बाल 100 मीटर दूर पड़े हु...