हमीरपुर, अगस्त 20 -- Hamirpur News: हमीरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से राहत दिलाने के उद्देश्य से जनपद में 'ग्राम चौपाल' कार्यक्रम की पहल की जा रही है। इसका शुभारंभ 21 अगस्त से किया जाएगा। सीडीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में जनपद की 50 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल आयोजित की जाएंगी। चौपालों के सफल संचालन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए 25 नामित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक अधिकारी द्वारा सुबह नौ बजे से चौपाल का आयोजन किया जाएगा। अधिकारी पूर्वाह्न में एक ग्राम पंचायत तथा अपराह्न में दूसरी ग्राम पंचायत में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। जिला प्रशासन द्वारा ग्राम चौपालों के आयोजन को ...