Hamirpur News: 23 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
हमीरपुर, अक्टूबर 19 -- Hamirpur News: हमीरपुर। उप्र विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के मद्देनजर डीएम अशोक कुमार ने 23 अक्टूबर को जनपद में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन जिले की सभी देशी व विदेशी शराब, बीयर, कंपोजिट शॉप और भांग की दुकानें बंद रहेंगी। डीएम के आदेशानुसार, मतदान दिवस पर शराब और संबंधित उत्पादों की बिक्री व वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले अनुज्ञापियों और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम-1910 तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: 23 को जिले में बंद रहेंगी शराब की दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.