हमीरपुर, अक्टूबर 13 -- Hamirpur News: हमीरपुर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि वाहन स्वामियों एवं आम नागरिकों को विभागीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने तथा राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि के उद्देश्य से आगामी 23 अक्टूबर, 27 नवंबर एवं 26 दिसंबर को परिवहन मेले आयोजित किए जाएंगे। परिवहन मेले के माध्यम से लंबित वाहन कर एवं अन्य बकायों की वसूली, पात्र वाहनों से अग्रिम कर एवं वन टाइम टैक्स जमा कराने, पंजीकरण, फिटनेस, परमिट एवं कर भुगतान जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। शासन से अनुमति मिलने की स्थिति में लंबित बकायों पर शास्ति एवं दंड में छूट का लाभ देकर बकाया राशि की वसूली में तेजी लाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, स्क्रैप किए गए पुराने वाहनों के स्थान पर नए वाहनों के ...