हमीरपुर, जुलाई 23 -- Hamirpur News: राठ। गुरुवार को श्रम विभाग की टीम द्वारा कस्बे में छापा मारकर 16 दुकानों की जांच की। इस दौरान टीम ने 18 बाल श्रमिकों को कार्यमुक्त कराया और सेवायोजकों को नोटिस दी गई। टीम की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा है। कस्बे के कोटबाजार, रामलीला मैदान, रानी गेट पड़ाव चौराहे आदि स्थानों पर गुरुवार को श्रम विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम द्वारा 16 दुकानों में जांच की और दुकानों में काम कर रहे नाबालिग बच्चों को कार्य मुक्त कराया गया। टीम द्वारा दुकानदारों को नोटिस दिया है और चेतावनी दी की ऐसे बच्चों को काम पर ना लगाएं।

खाद्य पदार्थों के नमूने लिए कसबें में टीम के होने की जानकारी पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष विभा भारती, एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट थाना प्रभारी राकेश कुमार, श्रम प्रव...