Hamirpur News: 13 साल के बालक का था तालाब में मिला शव, शिनाख्त
हमीरपुर, जुलाई 28 -- Hamirpur News: राठ। तीन दिन पहले कस्बे के ध्रुवकली तालाब किनारे मिले शव की पहचान मंगलवार शाम को हो गई है। मृतक की शिनाख्त अयान उर्फ अरमान निवासी लुधियातपुरा मोहल्ला के रूप में हुई है। परिजनों ने शर्ट और लोअर से शव की पहचान की। परिजनों ने कोतवाली में शव घर ले जाने की तहरीर दी है। कस्बे के लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी इरशाद उर्फ पप्पू ने बताया कि की 13 वर्षीय उनका पुत्र अयान गत 23 जुलाई से लापता हो गया था। उसके अगले दिन कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को पशुबाजार के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उनके दोनों पुत्र दिखाई दिए हैं। छोटा पुत्र आरिफ घर लौट आया था जबकि बड़ा पुत्र अयान वापस नहीं आया। छोटे पुत्र ने बताया कि भाई अयान ने उसे घर जाने के लिए कहा था। इरशाद ने बताया कि तीन दिन पहले ध्रुवकली तालाब से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.