Hamirpur News: ...अपने ही शहर में इक गुमशुदा इंसा हूं मैं
हमीरपुर, अगस्त 2 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। बज़्म-ए-करीम के बैनर तले हुसैनगंज निजामीपुरा में तरही मुशायरा संपन्न हुआ। जिसकी सदारत कुदरत उल्लाह तिशना और संचालन शायर मूलचंद्र वारसी ने किया। मुख्य अतिथि शुजाउद्दीन सुज्जू नेता रहे। मुशायरे में स्थानीय और बाहरी शायरों, कवियों ने अपने कलामों से खूब वाहवाही लूटी। मुशायरे का आगाज फहीम रज़ा राठ ने नात पढ़कर किया।
शायरों की प्रस्तुति उसके बाद दिए गए मिसरे 'जो बुझ गए हैं चराग़ों की लौ' बढ़ाते हुए और काफ़िया इंसा पर सभी शायरों ने अपने-अपने कलाम पेश किए। बदरूद्दीन तायब ने शेर सुनाया 'अपने गमों की फिक्र नहीं आदमी को अब, भाई की वो खुशी से परीशां है।' मसीह निज़ामी ने शेर सुनाया 'उदासियों का सबब उससे मैंने जब पूछा, वो रो पड़ा था गमे दास्तां सुनाते हुए।' फखरुद्दीन यावर मौधवी ने शेर सुनाया 'इंसा जब सच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.