हमीरपुर, अगस्त 22 -- Hamirpur News: राठ। कुर्रा रोड पर शुक्रवार देर रात हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को दो लोग घायल दिखे वा उन्हें अस्पताल ले गई। इसमें से एक घायल को देर रात झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है, जबकि तीसरा घायल रात भर नहर में पड़ा रहा। शनिवार को जब पता चला कि एक और व्यक्ति बाइक पर सवार था तो उसकी तलाश की गई। इसपर उसका शव नहर में उतराता मिला। कोतवाली क्षेत्र के इटकौर गांव निवासी 50 वर्षीय रामगनेश अपने हमउम्र साथी माधव प्रसाद के साथ शुक्रवार की रात करीब आठ बजे के आसपास राठ से अपने गांव इटकौर जा रहा था। तभी नहर के पास उसे गांव निवासी 35 वर्...