हमीरपुर, अगस्त 4 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर सोमवार की रात से लगना शुरू हुआ जाम का असर मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक दिखाई दिया। इस दौरान हाईवे में 20 किमी का एरिया पर वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते रहे। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों और रोजमर्रा की कानपुर-लखनऊ की यात्रा करने वालों को उठाना पड़ी। लोग यात्री बसों से उतरकर पैदल ही अपने गंतव्य को जाते दिखे। जाम घाटमपुर में सावन के पहले सोमवार को निकलने वाली कांवड़ यात्रा की वजह से रूट डायवर्ट करने की वजह से लगा था。

जाम की वजहें सावन माह के पहले सोमवार के चलते घाटमपुर में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर शाम से ही भारी वाहनों की नो इंट्री करते हुए रूट डायवर्ट कर दिया गया था। भारी वाहनों की निकासी न होने के कारण वाहनों की कतारें हाईवे पर लगना शुरू हो गईं थीं।...