Hamirpur News: हाईवे पर कार की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले बैंककर्मी की मौत
हमीरपुर, अक्टूबर 22 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे पर गुरुवार को तड़के तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मॉर्निंग वॉक पर निकले आर्यावर्त बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक ई-रिक्शा चालक घायल हुआ है। टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। कार सवार मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौदहा कस्बे के मराठीपुरा मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय ब्रजेश शर्मा उर्फ काका मंडी स्थित आर्यावर्त बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार की सुबह ब्रजेश रोज की तरह टहलने निकले थे। तभी बड़ा चौराहा के पास कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार उसे टक्कर मारते हुए ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ब्रजेश की मौके पर ही मौत हो गई। कार भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.