Hamirpur News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद अध्यापक ने नहीं किया ज्वाइन
हमीरपुर, अक्टूबर 22 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। मुस्करा विकास क्षेत्र के बिरमा नदी किनारे स्थित गलिहामऊ गांव का प्राथमिक विद्यालय भगवान भरोसे चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर स्थानांतरित किए गए अध्यापक ने करीब इक्कीस दिन बाद भी ज्वाइन नहीं किया है। जिसके चलते 41 बच्चों की पढ़ाई एकमात्र शिक्षामित्र के सहारे है।प्राथमिक विद्यालय गलिहामऊ में कुल 41 बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालय में एकमात्र शिक्षामित्र शिवराम कुमार की तैनाती है, जो अकेले ही स्कूल संचालित कर रहे हैं। शिक्षामित्र शिवराम ने बताया कि इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। लेकिन न तो कोई अधिकारी देखने आता है और न ही अभी तक किसी अध्यापक की तैनाती की गई है।इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकेश खरवार ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के 30 सितंबर के आदेश पर ऐं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.