हमीरपुर, सितम्बर 10 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर(हमीरपुर), संवाददाता। घर के बाहर गंदा पानी फेंकने से मना करना एक दिव्यांग दंपति को भारी पड़ गया। नाराज दबंग पड़ोसियों ने न सिर्फ दिव्यांग दंपति को लाठी और डंडों से पीटा बल्कि ईंटों से प्रहार कर सिर फोड़ दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 11 सेकेंड के इस वीडियो में युवती जहां महिला के सिर पर लगभग 11 बार ईंट से वार करते दिख रही है। वहीं युवक को एक महिला और आदमी जमीन पर गिराकर लाठी से मारते नजर आ रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: 11 सेकेंड में 11 बार ईंट से प्रहार कर सिर फोड़ा मामले में पीड़ित दंपति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।कस्बे के वार्ड नंबर पांच निवासी छोटेला...