Hamirpur News: हमीरपुर में वृद्ध की घर के अंदर हत्या, खून से लथपथ शव मिला
हमीरपुर, सितम्बर 11 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। थाना मुस्करा के बिहूंनी खुर्द गांव में वृद्ध की घर के अंदर घुसकर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। देर रात वृद्ध की पोती मोबाइल चार्जिंग में लगाने वृद्ध के कमरे पहुंची तो उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है。
हत्या की जानकारी बिहूंनी खुर्द गांव निवासी 65 वर्षीय ठाकुरदास अहिरवार गुरुवार की रात खाना खा-पीकर अपने घर में सो गया था। देर रात करीब दो बजे के आसपास उसकी पोती मोबाइल चार्जिंग में लगाने को जब उसके कमरे में पहुंची तो चारों तरफ खून फैला हुआ था और चारपाई पर बाबा बेसुध पड़ा था। नजारा देखकर पोती चीख पड़ी। परिजन भी कमरे की तरफ भागे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.