हमीरपुर, नवम्बर 3 -- जंगल में मिला युवक का शव Hamirpur News: हमीरपुर के राठ से लापता युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई, इसके बाद उसका शव जंगल में फेंक दिया गया। सोमवार रात से उसकी खोजबीन चल रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। मृतक के पिता ने पड़ोसी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। अवैध संबंधों के शक में वारदात की आशंका है। मझगवां के गोहानी निवासी 22 वर्षीय हरिश्चंद्र पाल ईंट-भट्ठे पर काम करता था। मंगलवार सुबह घर से 200 मीटर दूर जंगल में उसका शव मिला। हरिश्चंद्र के पिता महिपत ने बताया कि बेटा सोमवार शाम राठ से सामान खरीदकर घर आया था, फिर लापता हो गया। देर रात तक नहीं लौटा तो गांव और आसपास तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। परिजन मंगलवार सुबह तलाश कर रहे थे, तभी चाचा को जंगल में मि...