Hamirpur News: हमीरपुर में पत्नी के साथ न रहने से आहत युवक फांसी पर झूला
हमीरपुर, जुलाई 24 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। पत्नी के साथ न रहने से आहत युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सवेरे फंदे से लटका शव देख परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।भरुआ सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर चार दंगल मैदान निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र अनुरागी की शादी एक साल पूर्व मप्र के छतरपुर निवासी गुड़िया से हुई थी। वीरेंद्र के परिजनों के मुताबिक शादी के बाद गुड़िया कुछ दिन साथ में रही, उसके बाद से अपने मायके में जाकर रहने लगी थी। वीरेंद्र ने कई बार कोशिश की कि पत्नी साथ रहने लगे, लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं थी। लिहाजा पति मानसिक अवसाद का शिकार हो गया। गुरुवार की रात वीरेंद्र ने परिजनों के सो जाने के बाद घर में ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.