हमीरपुर, अगस्त 4 -- Hamirpur News: मौदहा। सड़क दुर्घटना में नवयुवक घायल हो गया। जिससे लहुलुहान हालत में परिजनों ने कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सिसोलर गांव निवासी 20 वर्षीय राजू पुत्र मंगल प्रसाद सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने से परिजनों ने आनन-फानन कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत में सुधार ना होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा

राठ। जनपद जालौन के कदौरा थाना क्षेत्रांतर्गत चदरसी गांव निवासी नरेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र आकाश 5 मई को धौहल गांव गया था। वापस लौटते समय वह थाना जलालपुर क्षेत्र के अंतर्गत टूटी पुलिया के पास ...