हमीरपुर, अगस्त 20 -- Hamirpur News: हमीरपुर। कुरारा ब्लाक के गिमुंहा डांडा गांव की बदहाल सड़क की वजह से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जंगली रास्तों से आवाजाही करनी पड़ रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि बारिश की वजह से गांव-गांव सड़कों में कीचड़ और दलदल हो गया है। जिसकी वजह से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चे आंदोलित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाली के चलते जंगल के रास्तों से होकर उन्हें आना-जाना पड़ रहा है। जहां जहरीले कीड़े-मकोड़ों का डर बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...