Hamirpur News: स्टेशन रोड में गड्ढे व जलभराव से बढ़ी मुश्किलें
हमीरपुर, सितम्बर 3 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। मौदहा नगर में बलदेव स्वीट हाउस के समीप वर्षों से क्षतिग्रस्त स्टेशन रोड की दुरुस्तीकरण को समाजसेवी संगठन मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की। एसडीएम ने जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बताया गया कि इस जगह में कई वर्षों से जल निकासी न होने के कारण यहां पानी भरा रहता है। जिससे इस स्थान पर बड़े बड़े गड्ढों के साथ कीचड़ भरा रहता है। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले साधन अक्सर पलट जाते हैं। कई बार इस वजह से लोग बुरी तरह चोटिल भी हुए हैं। जबकि यह मौदहा रागौल रेलवे स्टेशन आने जाने का एक मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.