Hamirpur News: स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी
हमीरपुर, जुलाई 27 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। विद्यालय से पढ़कर घर जा रही छात्रा के साथ रास्ता में गांव के युवक ने छेड़खानी की। परिजनों के साथ आई छात्रा ने युवक के खिलाफ छेड़खानी की थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस युवक की तलाश किए जाने में लग गई है। थाना ललपुरा के एक गांव की छात्रा भस्मानंद इंटर कॉलेज में पढ़कर छुट्टी होने पर अकेले अपने घर जा रही थी। रास्ता में भुजपुर गांव के तिराहा में पुलिया के पास गांव का युवक मीनू पुत्र जय सिंह मिल गया। छात्रा को अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा। विरोध के करने पर जान से मार देने की धमकी दी। किसी तरह युवक से छुटकारा पाकर छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के साथ आई छात्रा ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष विनोद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.