हमीरपुर, अगस्त 27 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। सिसोलर थाना पुलिस ने चांदीकला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी में खुलासा कर दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से विद्यालय का चोरी सामान बरामद किया है।

चोरी की वारदात बीते मंगलवार की रात चांदीकला स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने धावा बोलकर सीसीटीवी कैमरे, साउंड सिस्टम, एलसीडी, एम्प्लीफायर, स्पीकर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

गिरफ्तारी और सामान बरामदगी पुलिस के अनुसार जांच के दौरान चांदीकला निवासी शिवकरन यादव और गयाप्रसाद उर्फ राजू उर्फ मित्ता यादव के नाम सामने आए। पुलिस टीम ने दोनों को टिकरी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान ब...