Hamirpur News: स्कूल के अंदर कटखने बंदर का हमला, शिक्षक और बच्ची को काटा
हमीरपुर, जुलाई 21 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम इंगोहटा में कटखने बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदरों के हमलों से ग्रामीण घायल हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ताजा घटना में एक प्राइवेट स्कूल में घुसकर कटखने बंदर ने शिक्षक और कक्षा चार की बच्ची को काटकर जख्मी कर दिया। इस घटना से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। इंगोहटा गांव में संचालित प्राइवेट स्कूल में मंगलवार की सुबह जब कक्षाएं चल रही थीं, तभी कटखने बंदर ने हमला कर दिया। बंदर में गांव निवासी शिक्षक लालमन सोनकर तथा गंगाराम सोनकर की कक्षा चार में पढ़ने वाली पुत्री अर्पिता को काटकर जख्मी कर दिया। इस घटना से स्कूल के अंदर हड़कंप मच गया। दोनों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों का झुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.