Hamirpur News: स्कूलों के ऊपर से गुजरी एचटी लाइनों की मांगी जानकारी
हमीरपुर, सितम्बर 3 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। विकासखंड परिसर में प्रशासन एवं ग्राम प्रधानों की विकास कार्यों को लेकर समन्वय बैठक में गांवों में चल रहे नमामि गंगे योजना के कनेक्शन, पेयजल सप्लाई तथा पाइपलाइन डालने के बाद क्षतिग्रस्त सीसी सड़कों के पुनर्निर्माण के संबंध में ग्राम प्रधानों से जानकारी ली गई। बैठक में अधिकारियों ने विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों की स्थिति की भी जानकारी मांगी। साथ ही गांवों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने तथा आरोग्य मंदिर और एएनएम सेंटर के आसपास नियमित साफ-सफाई रखने के विशेष निर्देश दिए गए। बता दें कि डीएम के निर्देश के बाद ब्लाकवार बैठकों का आयोजन होना शुरू हुआ है। जिसमें क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत के प्रशासकों के साथ जिला स्तरीय अधिकारी बैठक करके ग्रामीण इलाकों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.