Hamirpur News: स्कूली वैन और ऑटो में टक्कर, चार सवारियां
हमीरपुर, नवम्बर 5 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। शहर के ईदगाह इलाके में गुरुवार की सुबह स्कूली वैन और कुरारा से सवारियां लेकर आ रहे ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार चार सवारियां घायल हो गई। जबकि स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद को दौड़ पड़े।गुरुवार की सुबह कुरारा की ओर से सवारिया लेकर आ रहे ऑटो की ईदगाह के पास एक स्कूली वैन से टक्कर हो गई। वैन बच्चों को घर से लेने निकली थी। हादसे के वक्त वैन में पांच बच्चे सवार थे। जबकि ऑटो सवारियों से भरा हुआ था। टक्कर लगने से ऑटो में सवार 28 वर्षीय सुशील कुमार, 24 वर्षीय हरिप्रसाद, 28 वर्षीय शुभि पुत्री राजकुमार तीनों निवासी कुरारा, 30 वर्षीय कल्पना पुत्री राकेश कुमार निवासी उदनपुर (जालौन) घायल हो गए। हालांकि स्कूली बच्चों को किसी किस्म की कोई चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.