हमीरपुर, नवम्बर 5 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। कुरारा ब्लाक के पतारा डांडा गांव सोलर मॉडल विलेज के रूप में विकसित होगा। शासन ने इसका चयन किया है। गांव में 70 से 80 फीसदी ऊर्जा की जरूरत सोलर से प्राप्त की जाएगी। इसके लिए 88 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी। गांव के अंदर में सोलर हाईमास्ट, दाल मिल, एग्रीकल्चर फोक्सड आरओ वॉटर व चक्की आदि लगाने का प्राविधान किया गया है। महिला समूहों को इसमें वरीयता मिलेगी। लागत का 90 फीसदी खर्चा नेडा विभाग उठाएगा। शासन ने सोलर मॉडल योजना को पहली बार लागू किया है। इसके लिए हर जिले में एक सोलर मॉडल गांव चुना गया है। जनपद में कुरारा ब्लाक के पतारा डांडा गांव का चयन किया गया है। इस गांव की जनसंख्या 7278 है। योजना के तहत जो महिला समूह सोलर के माध्यम से उद्योग इकाईयां स्थापित करेंगे उनको 90 फीसदी छूट दी जाएगी।...