हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। सोते समय सर्प के डसने के बाद एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर कानपुर लेकर भागे, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। रविवार की सुबह युवक की कानपुर में मौत हो गई। परिजन जिंदा होने की आस में शव को लेकर झाड़-फूंक कराने की नीयत से रतनगढ़ (मप्र) ले गए। वहां भी निराशा हाथ लगी। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। कस्बे के चर्च कंपाउंड निवासी इंडियन बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात यदुनंदन कुशवाहा के इकलौते 19 वर्षीय पुत्र अभय शुक्रवार की रात में खाना खाकर सोया हुआ था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सांप के डसने से युवक की मौत रात में सोते समय उसे जहरीले सांप ने काट लिया। लेकिन नींद की वजह से अभय को एहसास नहीं हुआ। देर रात दो बजे के आसपास अभ...