Hamirpur News: सोते समय युवक पर गिरा फर्राटा पंखा, करंट से मौत
हमीरपुर, अक्टूबर 15 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। गहरी नींद में सो रहे युवक के ऊपर चलता हुआ फर्राटा पंखा गिर गया। जिसकी वजह से युवक करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी। इससे मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र के पढ़ोरी गांव में बुधवार देर रात हुई। गांव निवासी 22 वर्षीय योगेंद्र सिंह पुत्र करन सिंह फर्राटा लगाकर गहरी नींद में सो रहा था। चाचा चंद्रभान ने बताया कि रात में करीब दो बजे सोते समय बगल में रखा फर्राटा पंखा योगेंद्र के ऊपर गिर गया। जिसकी वजह से योगेंद्र करंट की चपेट में आ गया। चीख-पुकार सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। जिन्होंने आनन-फानन में योगेंद्र के ऊपर पड़े करंटशुदा पंखे को हटाया और उसे बेहोशी हालत में उठाकर सीएचस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.